हिंदी दिवस 2018


मास्को में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

दुनिया में हर सातवाँ व्यक्ति हिंदी भाषा में बात करता है या हिंदी भाषा का अध्ययन कर रहा है |

प्रतिवर्ष १४ सितंबर की हिंदी दिवस मनाया जाता है | सन १९४९ को देश की भाषा प्रचार समिति के द्वारा हिंदी को भारत की अधिकृत भाषा के रूप स्वीकार किये जाने के निर्णय को देखते हुये १४ सितम्बर को हिंदी भाषा दिवस मनाये जाने की शुरुआत हुई |

मास्को में भी हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास से भारतीय राजदूतावास के डी. पी. धर सभागार में भारतीय राजदूतावास के सहयोग से मनाया गया | मास्को में भारत के राजदूत श्री डी.बी. वेंकटेश वर्मा जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे उन्होंने हिंदी दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा की महत्ता और उसके प्रचार प्रसार के बारे में अपने विचार व्यक्त किये | मास्को में हिंदी दिवस के अवसर पर भारतीय नागरिको के साथ ही बड़ी संख्या में भारत और हिंदी भाषा से गहन लगाव रखने वाले रुसी नागरिक भी एकजुट हुए | भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई | इसके पश्चात् रूसी छात्र छात्राओं की हिन्दी में नाटक और काव्य प्रस्तुति सराहनीय रही।

Photo Gallery